BJPछत्तीसगढ़दंतेवाड़ाविधानसभा चुनाव

कांग्रेस एवं सीपीआई के बारह युवाओ ने भाजपा में किया प्रवेश।

भाजपा प्रवेश पर पटका पहनाकर किया गया स्वागत।

दन्तेवाड़ा। विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस और भाजपा में पार्टी में दल बादल की प्रक्रिया लगातार जारी है। दोनों ही पार्टियों के नेता अपना दल बदल रहे। इसी कड़ी में दंतेवाड़ा विधानसभा में भी रविवार को बारह सीपीआई एवं कांग्रेस पार्टी के युवाओं ने भाजपा में विधिवत प्रवेश किया। भारतीय जनता पार्टी दंतेवाड़ा के प्रत्याशी श्री चैतराम अटामी की मौजूदगी में कड़मपाल निवासीराजू कड़ती के नेतृत्व में बारह युवाओं ने भाजपा में प्रवेश किया। ये सभी युवा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए है। वही आगामी 7 नवम्बर को पहले चरण के मतदान के दिन बीजेपी के प्रत्याशी चैतराम अटामी के पक्ष में मतदान करने लोगो को प्रेरित करने की बात भी कही। इन सभी युवाओं को भारतीय जनता पार्टी में पटका पहनाकर ससम्मान स्वागत भी किया गया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता रामबाबू सिंह गौतम, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, गोविंद तिवारी, सोमडू कोर्राम, धुरवाराम समेत भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।