BASTARकांग्रेसछत्तीसगढ़

बस्तर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी लखेश्वर बघेल गांव गांव जुटा रहे समर्थन।

विकास के लिए कांग्रेस पर भरोसा जताने की अपील।

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशी लगातार प्रचार प्रसार में लगें हुए है। अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी दम खम से मैदान में उतरे हुए हैं। प्रदेश में बस्तर संभाग की 12 सीटे काफी अहम मानी जाती है ऐसा कहा जाता है कि इन सीटों को जीतने वाली पार्टी की सरकार प्रदेश में बनना तय माना जाता है। इसी क्रम में बस्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस और भाजपा क्षेत्र के मुद्दों को लेकर जनता के बीच पहुंच रहे है। बस्तर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी लखेश्वर बघेल लगातार 2 बार के विधायक रहे है। इस चुनाव में अपने एवं सरकार द्वारा किये गए कार्यों के बुते जन समर्थन मांग रहे है। विधानसभा अंतर्गत आने वाले मतदाताओं से लखेश्वर बघेल ने मुलाक़ात कर रहे है। इस दौरान मतदाताओं कुशल क्षेम भी पूछ रहे है। वही समस्याओं को भी सुनकर सरकार बनने पर जल्द निराकरण करने का आश्वासन भी दे रहे है। और आगामी 7 नवंबर को पंजा पर बटन दबाकर कांग्रेस की सरकार को फिर से विजयी बनाने हेतु निवेदन किया।

श्री बघेल ने चुनाव अभियान के दौरान भुरसुंडी, भोंड, जूनागुड़ा, सालेमेटा, लामकेर, झारतरई, छेपड़ागुडा, बोडनपाल, नदीसागर, परालीचकवा, कुरलुगुडा, औंडारमुंडी, डेंगगुडा, बागबाहर गांव में भृमण कर जनसम्पर्क किया। इस दौरान स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर क्षेत्र के जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।