जेसीसीजे ने गंगालूर, आवापल्ली, बीजापुर जनसंपर्क में झोंकी ताकत लोगों का मिल रहा समर्थन

बीजापुर/सतीश अल्लूर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी जी ने अधिकृत अपनी पार्टी बीजापुर प्रत्याशी रामधार जुर्री नाम जारी करने के बाद जनता कांग्रेस के पदाधिकारीयों, कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क में झोंकी पूरी ताकत । आपको बता दे लगातार जनता कांग्रेस के प्रति लोगों की समर्थन बढ़ती जा रही है जिला अध्यक्ष विजय झाड़ी भी लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं वहीं पिछले दिनों गंगालूर क्षेत्र में उन्होंने जगह-जगह से लोगों से मिला और छोटी-छोटी सभाएं की जिसमें वहां के लोगों ने जोगी कांग्रेस का साथ देने व 10 कदम गरीबी हटाओ इतिहास में पहली बार हमारी पार्टी हाई कोर्ट का शपथ पत्र लोगों को दिखाया वह बताया जा रहा है। इस पर वोट करने की बात कही जिस पर लोगों की खुशी देखने भी मिल रहा। वही प्रत्याशी रामधार जुर्री ने आवापल्ली क्षेत्र में किया जनसंपर्क इस दौरान लोगों का काफी समर्थन मिला । जिले की वरिष्ठ व महिला नेत्री सुनीता तिवारी बीजापुर नगरपालिका के वार्डों में जनसंपर्क किया जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर जोगी कांग्रेस का समर्थन करते दिखे। 2023 की बीजापुर विधानसभा में भारी मतों से हमारे प्रत्याशी होगा विजय जिला अध्यक्ष । वर्तमान में बीजापुर में जनता ,बीजेपी कांग्रेस को नाकारते हमारा समर्थन कर रही है। भैरमगढ़ क्षेत्र में भी लोगों का जोगी कांग्रेस के प्रति बढ़ रहा है समर्थन।