कांग्रेस प्रत्याशी छबिन्द्र कर्मा के लिए कार्यकर्ता कर रहे डोर टू डोर प्रचार।
किरंदुल में घर घर जाकर कांग्रेसी मांग रहे वोट ।
धीरेन्द्र तिवारी दन्तेवाड़ा। प्रदेश मे विधानसभा चुनाव का आग़ाज़ हो चुका है और प्रत्याशियों ने भी जनता के बीच जनसम्पर्क शुरू कर दिया है । इस बीच दन्तेवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी छविंद्र कर्मा का प्रचार प्रसार भी ज़ोरो पर है । किरन्दुल में ब्लॉक कांग्रेस कमेंटी और इंटुक श्रमिक संघ द्वारा मोर्चा संभाला हुआ है और हर वार्डो मे घूम कर घर घर जा कर प्रचार प्रसार किया जा रहा है । काँग्रेसी कार्यकर्ता घर घर जा कर कांग्रेस शासन की योजनाओं को बता रहे है और छविंद्र के पक्ष में माहौल तैयार कर रहा है । कांग्रेस के युवा प्रत्याशी छविंद्र से युवा वर्ग जा खासा जुड़ाव है। युवाओ में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। किरंदुल में युवा वर्ग द्वारा कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाया जा रहा हैं।

वरिष्ठ कांग्रेसी भी घर घर जाकर प्रत्याशी छविंद्र कर्मा के लिए कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे है । कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भी भारी जोश नज़र आ रहा है। हर कार्यकर्ता कांग्रेस को जीत दिलाने लगा हुआ है। गौरतलब है कि छविंद्र कर्मा पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके है जिससे जनता उनके कार्यशैली से भलीभांति परिचित है। लिहाजा उनकीं लोकप्रियता दन्तेवाड़ा में हर क्षेत्र में है।
