छत्तीसगढ़दंतेवाड़ा

दंतेवाड़ा में रेलवे ट्रैक दोहरीकरण के चलते 23 से 25 नवंबर तक वाहनों का शहर के भीतर प्रवेश प्रतिबंधित।

तीन दिन रहेगा मार्ग बाधित, रात्रि 9 से सुबह 8 बजे तक चलेगा कार्य।

दंतेवाड़ा । भारतीय रेलवे ईस्ट कोस्ट रेलवे द्वारा दंतेवाड़ा ऑवराभाटा रेलवे कॉसिंग क्रमांक केके-103 में रेलवे ट्रैक दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। उक्त कार्य हेतु 23 नवंबर 2023 समय रात्रि 9 बजे से 24 नवंबर 2023 प्रातः 8 बजे तक एवं 24 नवंबर 2023 समय रात्रि 9 बजे से 25 नवंबर 2023 प्रातः 8 बजे तक वाहनों का शहर के भीतर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। किरंदुल, बचेली एवं सुकमा से आने वाली वाहन जेल बॉडी चौक से चितालंका बाईपास चौक होते हुए आगे की ओर प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गीदम की ओर से आने वाली वाहन चितालंका बाईपास से जेल बॉडी चौक होते हुये आगे प्रस्थान करेगी। किरंदुल, बचेली एवं सुकमा की ओर से आने वाली यात्री बसें बस स्टैंड से यात्रियों को बैठा कर वापस जेल बाड़ी चौक से चित्तालका बाईपास मार्ग होकर निकलेगी तथा गीदम की ओर से आने वाली यात्री बसें बाईपास से जेलबाडी चौक होते हुए बस स्टैण्ड में यात्रियों को लेकर एवं उतारकर आगे की ओर प्रस्थान करेगी।