Naxalismछत्तीसगढ़दंतेवाड़ा

दन्तेवाड़ा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, डम्प बरामद।

दन्तेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़। जवानों ने मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों का डम्प बरामद किया। दन्तेवाड़ा पुलिस को मिली बडी सफलता। गौरतलब है कि दंतेवाड़ा में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् जगरगुण्डा से कमारगुड़ा के मध्य निर्माणाधीन सड़क की सुरक्षा एवं जिला दन्तेवाड़ा एवं सुकमा के सदहदी क्षेत्र के ग्राम बड़ेपल्ली, बेनपल्ली, परलगट्टा, गोंदपल्ली एवं उरसागल क्षेत्रांर्गत मुखबिर से मिली सूचना की तस्दीक हेतु थाना अरनपुर से डीआरजी, बस्तर फाईटर , सीआरपीएफ 231वी बटालियन रवाना की गई। जहां बड़ेपल्ली एवं परलगट्टा के बीच माओवादियों द्वारा जवानों पर फायरिंग शुरू किया गया जवाब में पुलिस पार्टी द्वारा जवाबी कार्यवाही की गई। पुलिस की जवाबी कार्यवाही से माओवादी जंगल पहाड़ी का आड़ लेकर भाग गये। मुठभेड़ पश्चात घटना स्थल का सघन सर्च करने पर घटना स्थल से तमंचा (12बोर) 01 नग, 12 बोर राउण्ड 08 नग, ढपली 01 नग, जूता 01 नग, गुलेल 03 नग, नक्सली वर्दी 02 जोड़ी, पिट्टू 02 नग, बैटरी चार्ज 01 नग, बैटरी 01 नग, रेडियो 01 नग, टाॅर्च 01 नग एवं नक्सली साहित्य एवं अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामाग्री तथा दवाईयाॅ बरामद किया गया। उल्लेखनीय है कि कल इसी इलाके में रास्ते पर माओवादियों द्वारा पूर्व से लगाये गये प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से 02 जवान घायल हुए, जिसमें बस्तर फाईटर्स के जवान रोशन हिकमी गम्भीर रूप से घायल होने पर तत्काल उचित ईलाज हेतू एयरलिफ्ट कर रायपुुर भेजा गया जिनकी स्थित सामान्य है।