BJPCrimeNarayanpurछत्तीसगढ़हत्या

नारायणपुर में नक्सलियों ने फिर की भाजपा नेता की हत्या।

आमदई माइंस की वजह से हत्या की आशंका। पहले भी दे चुके थे वार्निंग।

नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने नेता की हत्या की। छोटेडोंगर में नक्सलियों ने भाजपा नेता की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता कोमल मांझी शीतला मंदिर में पूजा करने गए थे, जहां नक्सलियों ने टंगीया से मारकर उनकी हत्या कर दी है। नक्सलियों ने आमदई माइंस को लेकर कोमल मांझी को चेतावनी दी थी। मामला छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है। बता दें छोटेडोंगर में इससे पहले नक्सलियों ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की हत्या की थी।