NaxalismPolishछत्तीसगढ़सुकमा

सुकमा में पांच महिला समेत बीस माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण।

सभी नक्सली जगरगुंडा इलाके में थे सक्रिय।

सुकमा। छत्तीसगढ़ प्रदेश में नक्सल उन्मूलन नीति अभियान के तहत सुकमा जिले में पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “पूना नर्कोम अभियान” नई सुबह, नई शुरूआत से प्रभावित लगातार नक्सली मुख्य धारा में जुड़ रहे है। इसी कड़ी में शनिवार को पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के समक्ष बीस नक्सलियों ने आत्म समर्पण कर दिया। नक्सलियों की खोखली विचार धारा से तंग होकर नक्सल संगठन में सक्रिय 05 महिला सहित 20 नक्सलियों ने शांति का मार्ग चुना है। ये सभी नक्सली जगरगुंडा क्षेत्र में सक्रिय थे। आत्मसमर्पित नक्सलियों को छत्तीसगढ़ शासन की “छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति” के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदान की जायेगी। उक्त माओवादियों के सरेंडर में जगरगुंडा और चिंतलनार थाना एवं सीआरपीएफ सराहनीय भूमिका रही।