छत्तीसगढ़प्रधानमंत्री भारतबीजापुरमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़सीएमओ छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रचार प्रसार हेतु नहीं बुलाया गया मीडिया को

नई सरकार बनते ही प्रशासन के रवैया में आया बड़ा बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ भारत के पांच राज्यों में आज किया गया जिसमें से छत्तीसगढ़ भी एक राज्य शामिल है केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियो से संवाद करने के उद्देश्य विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया

इतनी बड़ी योजना जो कि पूरे पांच राज्यों में एक साथ चालू हो रही है इसकी ना तो सूचना जिला कार्यालय से दिया गया और ना ही इसके प्रचार प्रसार हेतु किसी मीडिया प्रभारी को बुलाया गया. सरकार बदल गई परंतु नई योजनाओं को क्रियान्वयन के लिए मीडिया कर्मियों को इस तरह की योजनाओं से दूर रखना जिला प्रशासन की मंशा पर खेद प्रकट करता है

जबकि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पूरे पांच राज्यों में एक साथ शुरूआत किया गया एवं इस योजना का क्रियान्वयन हेतु केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम जी को बीजापुर प्रवास के दरमियान किया जाना तय था