
दन्तेवाड़ा-सुकमा स्टेट हाइवे में मैलावाड़ा मोड़ के पास हुआ हादसा।
दन्तेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में कुआकोंडा थाना क्षेत्र मे सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में ऑटो एवं बाईक में भिडंत हो गई। जिसमें एक युवक की हुई मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में 4 व्यक्ति घायल हो गए जिसमे एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसा दन्तेवाड़ा-सुकमा स्टेट हाइवे में मैलावाड़ा मोड़ के समीप हुआ है। जिसमें ऑटो एवं बाईक की आमने सामने से टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक उमेश मरकाम कमेली गांव का बताया जा रहा है। वही दुर्घटना में गंभीर रूप से एक युवक अरबिंद घायल हो गया है। दुर्घटना में सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल कुआकोंडा लाया गया जहां पर से घायलों को नाजुक स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल दन्तेवाड़ा रेफर कर दिया गया है।