छत्तीसगढ़दंतेवाड़ा

अयोध्या राम मंदिर से अक्षत कलश पहुंचा नकुलनार।

 

भक्तों ने भव्य स्वागत के साथ निकाली शोभायात्रा।

धीरेंद्र तिवारी दंतेवाड़ा। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश मे हर्ष व्याप्त है। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या (उत्तरप्रदेश) में भव्य तैयारियां चल रही है। राम लला के मंदिर को लेकर लोग उत्साहित नजर आ रहे है। देश के कोने कोने में उत्सव का माहौल है। श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे देश में उत्सव मनाने के लिए भेजा गया अक्षत कलश ग्राम नकुलनार पहुंचा। जिसे भक्तों के दर्शन लिये शिव मंदिर प्रांगण में रखा गया। भक्तों ने श्री राम जन्मभूमि अयोध्या नगरी से आये अक्षत कलश के साथ शोभायात्रा निकाली।

शिवमन्दिर प्रांगण से अक्षत कलश को पूरे गांव में भ्रमण कराया गया। इस दौरान जय श्री राम के नारों से समूचा गांव गूंज उठा। शोभायात्रा यात्रा में गांव के महिलाएं एवं पुरुष एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल लोग भगवा रंग रंगे थे।

इस दौरान भक्तों ने जमकर आतिशबाजी की। शोभा यात्रा के दौरान सभी लोगों में प्रसाद का विवरण भी किया गया। शोभायात्रा से पूर्व भक्तों ने मंदिर परिसर में सुन्दरकांड का पाठ किया। अक्षत कलश में मौजूद अक्षत घर-घर में बांटे जायेगे। इसका उदेश्य हर व्यक्ति को राम मंदिर जाने के लिए निमंत्रण देना है।