धीरेंद्र तिवारी दन्तेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत दंतेवाड़ा-सुकमा जिले के शरहदी क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि, दंतेवाड़ा डीआरजी के जवान नक्सलियों के कोर इलाके डब्बा कुन्ना में घुसी है। जहां पेद्दापारा की पहाड़ियों में मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में जवानों ने 3 वर्दीधारी नक्सलियों के शव को बरामद कर लिये जाने की खबर है। कटेकल्याण एरिया कमेटी के नक्सलियों से हुई मुठभेड़। इलाके की सर्चिंग की जा रही है। मामला कटेकल्याण थाना क्षेत्र का है।
