पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में तीस से अधिक मामलों में वान्टेड नक्सली ढेर।
दन्तेवाड़ा सुकमा के सीमावर्ती क्षेत्र डब्बा कुन्ना में हुई मुठभेड़।
एसीएम सोमा माडवी और एलओएस लक्ष्मण कुहरामी ढेर।
धीरेंद्र तिवारी दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ प्रदेश के दंतेवाड़ा एवं सुकमा के शरहदी क्षेत्र डब्बा कुंन्ना में हुए कल शाम नक्सली पुलिस मुठभेड़ में तीन वर्दीधारी नक्सली को मार गिराने में पुलिस को सफलता मिली। जिनके पास से भारी मात्रा में गोला बारूद एवं हथियार जवानो ने बरामद किया है। मुठभेड़ में हार्डकोर नक्सलियों को करने में जवानों को कामयाबी मिली है। दरभा डिवीजन के नक्सलियों से डीआरजी के जवानो का हुआ था सामना। 30 से अधिक मामलों में वान्टेड 5-5 लाख के ईनामी नक्सलियों को कर दिया ढेर। उक्त माओवादियों ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों सहित उड़ीसा में भी कई नक्सल वारदतों को दिया था अंजाम। मुठभेड़ स्थल से 01 पिस्टल, 02 भरमार बंदूक, बीजीएल (BGL) सेल, मैनपेक सेट, तीर बम सहित भारी मात्रा में गोला बारूद, नक्सल वर्दी, पिट्ठू बैग, नक्सल साहित्य, दवाईयां एवं नक्सल उपयोगी सामग्री बरामद।
बड़ी घटना करने मीटिंग कर रहे नक्सलियों पर जवानों ने किया हमला।
प्रदेश में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत दन्तेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के तुमकपाल कैम्प रवाना हुई दंतेवाड़ा डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स की टीम को उक्त क्षेत्र में दरभा डिवीज़न के बड़े नक्सल कमांडर्स सहित 30-40 सशस्त्र माओवादियों द्वारा दंतेवाड़ा में बडी़ नक्सल वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग करने हेतु मीटिंग लेने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके तहत टीम नक्सल सर्च अभियान हेतु रवाना हुई थी। अभियान के दौरान लगभग 17:30 बजे थाना कटेकल्याण अंतर्गत तुमकपाल एवं ग्राम डब्बाकुन्ना के बीच जंगल पहाड़ी में दंतेवाड़ा डीआरजी (DRG) एवं बस्तर फाइटर्स (BFR) की टीम के पहुंचने पर माओवादियों के द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने एवं हथियार लूटने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग किया गया। पुलिस बल द्वारा भी आत्मसुरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गई। पुलिस की जबावी कार्यवाही से नक्सली जंगल पहाडी का आड़ लेकर भाग गये।
भारी मात्रा में विस्फोटक एवं हथियार बरामद।
मुठभेड़ पश्चात घटनास्थल का सघन सर्च करने पर घटनास्थल से 03 वर्दीधारी पुरूष माओवादियों का शव, 01 पिस्टल, 02 भरमार, बीजीएल सेल, मैनपेक सेट, तीर बम सहित भारी मात्रा में गोला बारूद, नक्सल वर्दी, पिट्ठू बैग, नक्सल साहित्य एवं नक्सल उपयोगी सामग्री एवं दवाईयां बरामद हुई हैं। मुठभेड़ में मारे गये माओवादियों में से दरभा डिविजन अंतर्गत कांगेरघाटी एरिया कमेटी के पेद्दारास एलओएस (LOS) कमांडर लक्ष्मण कुहराम 5 लाख एवं दरभा डिविजन अंतर्गत कांगेरघाटी एरिया कमेटी सदस्य (ACM) सोमा माड़वी 5 लाख रू0 ईनाम घोषित था। इस मुठभेड़ में मारे गए तीसरे अज्ञात नक्सली की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है।
