CHHATTISGARHPoliticsकांग्रेसदंतेवाड़ा

कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर नागपुर में निकलेगी रैली, दन्तेवाड़ा के कांग्रेसी होंगे शामिल।

जिलाध्यक्ष अवधेश ने पत्रकार वार्ता कर दी जानकारी।

28 दिसम्बर को कांग्रेस पार्टी का मनाया जाएगा 139 वां स्थापना दिवस।

धीरेंद्र तिवारी दंतेवाड़ा। कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस 28 दिसम्बर को नागपुर मे मनाया जाएगा। इस दिन दोपहर दो बजे कांग्रेस पार्टी द्वारा विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली देश के कोने कोने से कांग्रेसी शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ राज्य के कार्यकर्ता भी यहाँ मौजूद रहेंगे। इस रैली में दंतेवाड़ा जिले के सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित होकर अपनी भागीदारी निभाएंगे। इसी तारतम्य में राजीव भवन दंतेवाड़ा मे पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवधेश गौतम ने उपरोक्त जानकारी देते हुए कहा कि नागपुर की यह रैली देश की राजनीति में परिवर्तन का शंखनाद होगी। यह रैली लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों ने केंद्र की भाजपा सरकार की विफलता, संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता पर हमला के विरोध में यह रैली आम आदमी की आवाज होगी। कांग्रेस पार्टी अपने स्थापना के समय 1885 से ही जनता के लिये जनता जी आवाज बनकर संघर्ष करती रही है। देश की आजादी की लड़ाई कांग्रेस पार्टी ने लड़ा । देश की आजादी के बाद भारत के नवनिर्माण में भी कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
जनसमस्याओं को लेकर हम मुखर है, हम जनता की आवाज बने रहेंगे और आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में बदलाव को लेकर ” हैं तैयार हम”।  राष्ट्रीय स्तर की इस रैली में देशभर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी, कार्यकर्ता लाखों की संख्या में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ से भी हजारों की संख्या में सभी जिलों से कार्यकर्ता अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर रैली में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।