नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर डब्बा-कुन्ना मुठभेड़ को बताया फर्जी।
पुलिस पर निहत्थे कामरेडों की हत्या का आरोप लगाया।
दरभा डिवीजन के सचिव साईंनाथ ने जारी किया वक्तव्य।
दन्तेवाड़ा। नक्सलियों की दरभा डिवीजन कमेटी ने जारी किया प्रेस नोट। दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र में डब्बा कुंन्ना इलाके में हुई मुठभेड़ को फर्जी बताया है। पुलिस पर सादे कपड़ों में जा रहे तीन निहत्थे कामरेड़ों की हत्या करने का आरोप लगाया है। सुरक्षा बलों द्वारा हत्या को फर्जी मुठभेड़ बताकर निहत्थों की हत्या का जिक्र किया गया है। विष्णु देव सरकार पर दमनकारी नीति के विरोध करने का उल्लेख किया गया है। प्रेस नोट दरभा डिविजन के सचिन साईनाथ ने जारी किया है। मारे गए नक्सलियों के नाम का जिक्र किया गया है। जिसमे माड़वी सोमा (एसीएम), कुहड़म लक्ष्मण (एसीएम),डोडी लिंगा (पीएम) शामिल है। पर्चे में फर्जी मुठभेड़ का विरोध करने का जिक्र भी किया गया है। प्रेस नोट में मारे गए नक्सलियों को शहीद बताते हुए उनके आशय को पूरा करने का शपथ लेने का भी उल्लेख है।
