CHHATTISGARHNaxalismPolishबीजापुर

पुलिस नक्सली मुठभेड़, क्रॉस फायरिंग में 6 माह के नवजात बच्ची की मौत, माँ के हाथ में भी लगी गोली।

मुठभेड़ में डीआरजी के 2 जवान भी हुए घायल।

मूतवंडी के जंगलो में हुई थी पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़।

सतीश अल्लुर बीजापुर। बीजापुर में नए साल के पहले दिन पुलिस नक्सली मुठभेड़ में एक नवजात बच्चे की मौत की खबर निकलकर सामने आई है। नक्सलियों के क्राॅस फायरिंग में एक महिला और मासूम बच्ची को गोली लग गयी। जिसमें बच्ची की जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वही उसकी मां के हाथ में गोली लगी है। इस घटना की जानकारी के बाद घायल महिला को पुलिस जवानों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं इस मुठभेड में डीआरजी के 2 जवान भी घायल हुए है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर डीआरजी और सीआरपीएफ के जवानों को रवाना कर सर्चिंग तेज कर दी गयी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डीआरजी के जवान आज शाम सर्चिंग पर निकले थे। कि शाम 5 बजें के लगभग थाना गंगालूर अंतर्गत मुतवण्डी के जंगलों में सर्चिंग के दौरान घात लगाकर बैठे माओवादियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए डीआरजी के जवानों ने भी मुहतोड़ जवाब देते हुए फायरिंग शुरू की। दोनों तरफ से हुए फायरिंग में जहां डीआरजी के 2 जवान घायल हो गये। वहीं नक्सलियों के क्रॉस फायरिंग में मुतवण्डी गांव के एक छः माह की नवजात बच्ची को गोली लगने से मौत हो गई और उसकी मां को गोली लगने से घायल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहाँ उनका ईलाज जारी है।