पंचायत सचिव भर्ती 2015 के अनियमितता,जांच तथा उचित न्याय हेतु और कितना भटकना पड़ेगा इन अभ्यर्थियों को
न्याय की आस में 9 साल कब होगा खत्म इंतजार

पंचायत सचिव भर्ती 2015 के अनियमितता,जांच तथा उचित न्याय हेतु और कितना भटकना पड़ेगा इन अभ्यर्थियों को न जाने कितने जांच हुई और कितनी कमेटी बनाई गई सारी जांच रिपोर्ट में सत्यता सामने आ गई है परंतु आज भी दोषियों पर कार्रवाई न करते हुए अधिकारियों के मुंह में घी जमा हुआ है

दरअसल हम बात कर रहे हैं 2015 पंचायत सचिव भर्ती की जिसमें भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा को भी पीछे छोड़ दिया गया एक लिपिक के द्वारा 9 से 10 लोगों को पंचायत सचिव भर्ती में पैसे लेकर आपात्रता होने के बावजूद उन्हें पात्र घोषित कर नौकरी पर लगाने का मामला सामने निकल आया है जो चार लोगों की हम बात कर रहे हैं डिस्पैच से एक दिन पूर्व इनका नाम उसे लिस्ट में होता है और जिस दिन नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाता है उस जगह से इन कैंडीडेट्स का नाम को हटा दिया
इस गंभीर विषय को लेकर के 2015 से 2024 तक बारंबार सभी अधिकारियों को इस विषय पर अवगत कराया गया जांच भी हुई परन्तु जांच में सत्यता पाए जाने के बावजूद किसी प्रकार की कोई कार्रवाई अब तक नहीं हो पाई.।
बात सामने निकाल करके यह भी आया कि आरक्षण रोस्टर का पालन न करते हुए क्या भर्ती करवाया गया
बहुत जल्द सब के सामने पूरी सच्चाई के साथ देखना है इसके बाद कब होती है दोषियों पर कार्रवाई, आखिर कौन है वो अधिकारी जिसके चलते हो रही है लेट लतीफ न्याय के लिए करना पड़ा 2015 से 2024 तक का सफर।
