CHHATTISGARHदंतेवाड़ा

गाटम से कटेकल्याण तक चलाया गया स्वच्छता अभियान।

एसडीएम जयंत नाहटा ने मनरेगा के कार्यों का किया निरीक्षण

संवाद एक्सप्रेस दन्तेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में ग्राम पंचायत गाटम में कटेकल्याण तक एसडीएम जयंत नाहटा के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्व सहायता की महिलाएं, युवा एवं ग्रामीण जन, स्कूली बच्चे एवं अधिकारी, कर्मचारी शामिल होकर गाटम से कटेकल्याण रोड में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। स्वच्छता अभियान में जयंत नाहटा द्वारा स्वयं सड़क की साफ-सफाई की गयी।

इसके अलावा श्री नाहटा द्वारा अतिसंवेदनशील क्षेत्र ग्राम पंचायत मथाड़ी में मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण किया गया एवं वहां मजदूरों से बात कर वहां की समस्याओं के संबंध में चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त उन्होंने ग्राम पंचायत मथाडी के आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सुचारू रूप से आंगनबाड़ी चलाने एवं सभी रजिस्टर अद्यतन करने के निर्देश दिए गए।