पालनार में खेल महाकुंभ का आयोजन, ग्रामीण एवं बच्चे दिखायेंगे जौहर।

कलेक्टर और एसडीएम ने पहुँचकर खिलाड़ियों का मनोबल बढाया।
धीरेन्द्र तिवारी दन्तेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा जिले के पालनार ग्राम पंचायत में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर स्वर्गीय श्रीमती जानकी वेट्टी स्टेडियम में तीन पंचायत -संकूल स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आगाज। पालनार, फूलपाड़, महाराहाउरनार के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में ग्रामीण एवं स्कूली बच्चे लेंगे हिस्सा। स्पर्धा का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य मालती नंदलाल मुड़ामी एवं अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री नंदलाल मुड़ामी ने किया। इस खेल महाकुंभ में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें प्राथमिक, माध्यमिक, हायर सेकेंडरी वर्ग के लिए अलग-अलग स्तर पर खेल रखा गया था। प्रतियोगिता में कैरम, शतरंज, 100 मीटर 200 मीटर 400 मी दौड़, बोरा दौड़, कुर्सी दौड़, कबड्डी, वॉलीबॉल, रंगोली, मेहंदी एवं विशेष रुप से ग्रामीणों व शिक्षक शिक्षिकाओं के मध्य रस्सी खींच प्रतियोगिता भी रखा गया है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण पश्चात पालनार पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है विशेष रूप से जिला स्तरीय पारंपरिक वेशभूषा बालक बालिका वर्ग के लिए प्रतियोगिता अभी रखा गया है अन्य आकर्षण इस अवसर पर ढोल व गुजीर लेकर आने वाले समस्त कलाकारों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा। इस अवसर पर सरपंच पालनार सुकालू मुड़ामी सरपंच महाराहाउरनार सोनी बामन कश्यप, सरपंच फूलपाड़ भूमिका मंडावी, सचिव समर ठाकुर, सीता राम सिन्हा, राम कुंजाम, संकुल समन्वयक श्यामलाल नेताम, सजल सरकार पोटाकेबिन प्रिंसिपल मोहन सिन्हा, हायर सेकेंडरी स्कूल से ध्रुव सर और स्कूलों के समस्त शिक्षक शिक्षिकाये एवं बच्चे उपस्थिति रहे।

इस दौरान दन्तेवाड़ा कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने खेल सामग्री प्रदान करने की मांग की जिसके बाद 13 स्कूलों के लिए सूची बनाकर सामग्री उपलब्ध कराने आदेश दिये। कलेक्टर के अलावा एसडीएम जयंत नाहटा, डीएफओ सागर जाधव, विवेक चंद्रा एवं सीईओं मोहनीश देवांगन मौजूद रहे।