CHHATTISGARHदंतेवाड़ा

“परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम में प्रधानमंत्री को सुनने छात्रों समेत विधायक हुए शामिल।

कन्या हाई स्कूल कुआकोंडा में हुए कार्यक्रम में की शिरकत।

संवाद एक्सप्रेस दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा के कन्या हाई स्कूल में विधायक चैतराम अटामी समेत भाजपा पदाधिकारियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा को छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के साथ सुना। इस दौरान विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दैनिक जीवन के विषय पर विभिन्न वर्गों से जुड़े जनता को सम्बोधित करते है तो प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सोनी,महामंत्री द्वय संतोष गुप्ता,धीरेन्द्र प्रताप,उपाध्यक्ष, सत्यजीत चौहान, सोमडू कोर्राम, अभिषेक समेत भाजपा कार्यकर्तागण शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित रहे।