CHHATTISGARHNaxalismPolishदंतेवाड़ा
22 जवानों की हत्या में शामिल 3 नक्सलियों ने किया आत्म समर्पण।

लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर किया सरेंडर।
संवाद एक्सप्रेस दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को टेकलगुड़ा मुठभेड़ में शामिल 1 लाख के ईनामी नक्सली सहित 3 नक्सलियों ने आत्म समर्पण कर दिया है। इन माओवादियों ने दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है। बता दे कि वर्ष 2021 अप्रैल महीने में टेकलगुड़ेम के जंगल में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में हुई थी जिसमे ये नक्सली शामिल थे। इस मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हुए थे। लगभग तीन साल के बाद इन नक्सलियो ने दंतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय के समक्ष सरेंडर किया है। लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 171 ईनामी सहित 672 नक्सली आत्म समर्पण कर चुके है।