नक्सलियों ने सड़क के नीचे दबाया आईईडी, जवानों ने किया डिफ्यूज।

पोटाली बाजार के पास लगाये आईईडी बम का निशाना थे जवान।
संवाद एक्सप्रेस दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्रांतर्गत अरनपुर से पोटाली जाने के सड़क में सड़क सुरक्षा में लगे सीएएफ पोटाली के बल को पोटाली बाजार के पास सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा रोड के किनारे में लगभग 03 किलो का प्रेशर IED दिखायी दिया। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक गौरव रॉय के आदेशानुसार थाना प्रभारी अरनपुर के नेतृत्व में सीआरपीएफ़ 111 वाहिनी की BDS टीम तथा थाना अरनपुर के साथ सीएएफ पोटाली का बल मौक़े पर रवाना हुआ।

संयुक्त बल द्वारा माओवादियों द्वारा लगाए गए IED स्थल पर पहुंचकर उक्त IED लगभग 03 किलो वज़नी को BDS टीम द्वारा डिटेक्ट कर सुरक्षार्थ डिस्पोज किया गया। इस प्रकार संयुक्त बल द्वारा माओवादियों की सुरक्षाबलों को नुक़सान पहुँचाने की कोशिश को नाकाम किया।