BASTARCHHATTISGARH

अधिक से अधिक लोगों को स्व-रोजगार हेतु ऋण की सुविधा दें- विजय दयाराम

जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक

संवाद एक्सप्रेस जगदलपुर। बस्तर कलेक्टर  विजय दयाराम के. ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को स्व-रोजगार हेतु ऋण की सुविधा दिया जाना चाहिए। लोगों के खातों और हाथों में पैसा होना चाहिए, ताकि आर्थिक संबलता को बल मिल सके। कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की समीक्षा बैठक बुधवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में लिया गया।

कलेक्टर ने सीडी रेशियो की स्थिति की समीक्षा कर बैंको के साख-जमा अनुपात में कमी पाई गई है उन्हें लक्ष्य को अतिशीघ्र प्राप्त करने कहा गया। उन्होंने बैंकों को आरबीआई के गाइड-लाइन का पालन करने पर जोर दिया। साथ ही इंडसइंड बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बंधन बैंक को बेहतर प्रदर्शन करने के निर्देश दिए तथा बैठक में अनुपस्थित बैंकों को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने साख-जमा अनुपात की समीक्षा कर उचित अनुपात में वृद्धि हेतु पर्याप्त मात्रा में ऋण वितरण कर अपनी साख-जमा अनुपात में वृद्धि करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुद्रा योजना,प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, पीएमजेडीवाई, पीएमएसबीवाई, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की क्रेडिट लिंकेज, स्व-सहायता समूह की क्रेडिट लिंकेज, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की बैंकवार प्रगति की समीक्षा की गई। बैंको को स्व-सहायता समूह द्वारा लिए ऋण की राशि जल्द वापस करने वाले समूह की सूची संकलित करने कहा गया।

बैठक में बैंकों से संबंधित विभागवार कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग, अन्त्योदय आदिवासी, जिला व्यापार एवं उद्योग, सहकारिता विभाग के विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग के संबंध में चर्चा किया गया। कलेक्टर ने बैंकों को किसान क्रेडिट कार्ड के प्रकरणों को तत्काल निराकृत करने के निर्देश दिए। सहकारिता विभाग द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड के तहत ऋण के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लक्ष्य की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रकाश सर्वे, आरबीआई के अधिकारी, नाबार्ड के अधिकारी, लीड बैंक अधिकारी श्री डी मिश्रा सहित सभी बैंकों के प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में नाबार्ड द्वारा प्रकाशित संभाव्यतायुक्त ऋण योजना पुस्तक का विमोचन भी किया गया।