नक्सलियों ने सरकार के वार्ता प्रस्ताव को किया स्वीकार, वार्ता के लिए रखी शर्ते।

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर वार्ता के लिए वातावरण तैयार करने की मांग।
संवाद एक्सप्रेस बीजापुर/बस्तर। सरकार से सशर्त वार्ता के लिए तैयार नक्सल संगठन. डेप्युटी CM विजय शर्मा द्वारा नक्सलियों से वर्चुअल वार्ता मामले पर नक्सलियों ने जारी किया जवाब. वार्ता का प्रस्ताव बेईमानी दमन व धोखा है- माओवादी. नक्सलियों की दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी ने खुले तौर पर वार्ता के हामी भरी. वार्ता के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की माओवादियों ने रखी माँग. मुठभेड़ों व क्रॉस फ़ायरिंग के नाम झुठी मुठभेड़ों में आदिवासियों की हत्याएं बंद हो- माओवादी नेता. तमाम सशस्त्र बलों को 6 माह के लिए बैरकों थाना व कैम्पों तक सीमित किया जाए- माओवादी. नए कैम्प स्थापित करना बंद किया जाए व राजनीतिक बंदियों को रिहा किया जाए- माओवादी. यदी वार्ता के लिए सरकार तैयार है तो न्यूनतम इन बातों पर अमल करें- माओवादी नेता. इसके बाद हम सीधी या मोबाइल वर्चुअल वार्ता के लिए आगे आएँगे . नक्सलियों की दण्डकारण्य स्पेशल ज़ोनल कमेटी के प्रवक्ता विकल्प ने जारी किया है बयान।