जगदलपुर में दो गैंग में टकराव के बाद पिस्टल से हुई फायरिंग, पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार।

पुलिस ने आरोपियों को ओडिशा एवं जगदलपुर शहर में दबोचा।
संवाद एक्सप्रेस जगदलपुर। जगदलपुर शहर के नया बस स्टैण्ड में रात में शहर के एक गैंग गुर्गों द्वारा दूसरे गैंग के सरगना को पिस्टल से जान से मारने की धमकी देते हुए फायर कर जान से मारने का असफल प्रयास किया गया। फायरिंग की खबर लगते ही पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर छः युवकों को गिरफ्तार किया है। बता दे कि 14-15 फरवरी को नया बस स्टैण्ड सुलभ शौचालय के पास में प्रार्थी अमित शर्मा को नाथू व टाकलू भैय्या का केश वापस नहीं लेगा ना कहते हुए राज दुग्गा अपने पीछे कमर के पास से एक पिस्टल जैसे दिखने वाले हथियार निकालकर लहराते हुए मेरे सामने चलाये कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना बोधघाट में अपराध पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लेकर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में बोधघाट-कोतवाली के नेतृत्व में अलग-अलग टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी हेतु सभी टीम को तुरंत विभिन्न दिशाओं पर रवाना किया गया, विभिन्न टीम के लगातार अथक प्रयास से 4 आरोपीगण राज दुग्गा, चिराग साहू, किशोर चालान तथा मोहम्मद अल्ताफ जो घटना को अंजाम देकर तत्काल ओडिसा फरार हो गए थे को पकड़ने में सफलता मिली तत्पश्चात उक्त अरोपीगण के मेमोरेंडम कथनानुसार अन्य 2 आरोपीगण त्रिनाथ दुर्गा एवम हेमंत ध्रुव को जगदलपुर से पकड़ने में सफलता मिली जिनसे से पुछताछ करने पर बताये की प्रार्थी को पिस्टल से जान से मारने की नियत से जान से मारने का असफल प्रयास कर अपराध कारित करना स्वीकार किए जो आरोपियो से पिस्टल को बरामद- जप्त कर, गिरफ्तार किया गया। आरोपियो को माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्यवाही की जा रही हैं।