CHHATTISGARHNaxalismदंतेवाड़ा

बड़ी खबर :- मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने ग्रामीण की कर दी हत्या।

पल्ली-बारसूर मार्ग में घोटिया मोड़ पर फेंका शव।

संवाद एक्सप्रेस दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर वारदात को अंजाम दिया है। मुखबिरी के शक में नक्सलियों ग्रामीण हत्या कर दी है। जिले के पल्ली बारसूर मार्ग के घोटिया मोड़ पर ग्रामीण के शव को फेंक दिया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। नक्सलियों ने बीती रात ग्रामीण को घर से उठा लिया था। इसके बाद उस पर पुलिस की मुखबिरी में शामिल होने का आराेप लगाते हुए पहले उसके साथ मारपीट की गई और फिर उसका गला घोट कर मौत के घाट उतारा है। घटना मालेवाही थाना क्षेत्र का मामला।