CHHATTISGARHRaipurमहतारी वंदन योजना

महतारी वंदन योजना:- आवेदन की अंतिम तिथि आज, शाम 6 बजे के बाद पोर्टल हो जाएगा बन्द।

20 फरवरी शाम 6 के बाद स्वीकार नही किये जायेंगे आवेदन।

संवाद एक्सप्रेस रायपुर।   भारतीय जनता पार्टी के जन घोषणा पत्र में शामिल वादों में से एक महतारी वंदन योजना का क्रियान्वयन प्रदेश में किया जा रहा है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 12000 हज़ार रुपये सलाना दिया जायेगा। इसके लिए राज्य सरकार पूरे राज्य में महिलाओं से आवेदन जमा करवा रही है। राज्य सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत् आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 निर्धारित की गई है। योजना का लाभ लेने के लिए हितग्राही निर्धारित केन्द्रों में अपना आवेदन 20 फरवरी की शाम 6 बजे तक जमा कर सकते हैं। साथ ही पब्लिक पोर्टल से हितग्राही 20 फरवरी की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 20 फरवरी को शाम 6 बजे तक ही ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। शाम 6 बजे के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन के लिए निर्धारित पब्लिक पोर्टल भी शाम 6 बजे के बाद बंद हो जाएगा।