CHHATTISGARHNaxalismदंतेवाड़ामुठभेड़
दन्तेवाड़ा में पुलिस नक्सली मुठभेड़, नक्सलियों के कोर इलाके चल रही गोलीबारी।

संवाद एक्सप्रेस दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा बीजापुर के सरहदी क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हो रही है। नक्सलियों के आधार इलाके में दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है. सूत्र बताते हैं कि एनकाउंटर पीडिया और हितावर के जंगलों में हो रहा है. गोलीबारी उस वक्त शुरू हुई जब जवान गंगालूर थाना इलाके में सर्चिंग कर रहे थे. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में नक्सली घटनाएं अब जोर पकड़ रही हैं. दरअसल, नक्सलियों को हटाने के लिए सुरक्षाबल लगातार उनके इलाकों में कैंप स्थापित कर रहे हैं. इससे नक्सली बैकफुट पर हैं।