छत्तीसगढ़पीएम विश्वकर्म योजनाप्रधानमंत्री भारतबीजापुरमहतारी वंदन योजनामुख्यमंत्री छत्तीसगढ़

विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम

34400 हजार करोड़ का लोकार्पण, शिलान्यास, का स्वगात प्रदेश को मिला

– जिले में विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर हितग्राही मूलक सामग्रियों का वितरण भी किया गया इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी सत्ताधारी दल के नेता जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार है और गांव गरीब किसान हर वर्ग के लिए सरकार जो कार्य कर रही है देश के प्रधानमंत्री को आज हमने आम जनता के साथ मिलकर सुना उनके छत्तीसगढ़ को लेकर मनसा स्पष्ट प्रतीत हो रही है कि वह छत्तीसगढ़ को किस दिशा में लेकर जाना चाहते हैं उन्होंने अपने भविष्य के सपनों को हम सब के बीच रखा है इस दौरान जरूरत मंद हितग्राहियों को मौके पर ही कीट प्रदान किया गया

बीजापुर जिले के कलेक्टर ने कहा शासन की योजनाओं को पूरा करने के लिए जिस प्रकार से जिले के सभी अधिकारी ओर कर्मचारियों ने साथ दिया काबिले तारीफ है इसका नतीजा यहा हुआ की जो बीजापुर आज से पहले पुरे प्रदेश मे नीचे दिखाई देता था वो आज सर्वोच्च स्थान मे है ओर इसका पूरा श्रेय जिले के अधिकारी कर्मचारी को देते हैं कि, “विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण गरीब, किसान, युवा और नारीशक्ति के सशक्तिकरण से होगा। विकसित छत्तीसगढ़ की नींव आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से मजबूत होगी। लगभग 34.400 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। वही

छत्तीसगढ़ में अब और नौकरी के रास्ते खुलेंगे। आज एनटीपीसी के 1600 मेगावोल्ट पावर प्लांट को राष्ट्र को समर्पित किया है। इस प्लांट से देशवासियों को बिजली उपलब्ध हो पाएगी मोदी जी के ये गारंटी है इसका लाभ हम सब को जरूर मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर वर्चुअल माध्यम से प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि, “मोदी हर घर को ‘सूर्य घर’ बनाना चाहता है। मोदी हर परिवार को घर में बिजली बनाकर, वही बिजली बेचकर कमाई का एक और साधन देना चाहता है। इसी उद्देश्य के साथ हमने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की है। कांग्रेस ने सरकारें बार-बार बनाईं लेकिन भविष्य का भारत बनाना भूल गई क्योंकि उनके मन में सरकार बनाना ही था, देश को आगे बढ़ाना उनका एजेंडा ही नहीं था। आज भी कांग्रेस की राजनीति की दशा और दिशा यही है। कांग्रेस परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण से आगे सोच ही नहीं पाती