CHHATTISGARHदंतेवाड़ा

कुआकोंडा में संकुल स्तरीय विज्ञान मेले का किया गया आयोजन।

 

संवाद एक्सप्रेस दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा संकुल केंद्र क्रमांक 1 एवं 2 में संयुक्त रूप से विज्ञान मेला का आयोजन कुआकोंडा हाई स्कूल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप मंत्र के साथ मुख्य अतिथि भाजपा वरिष्ट नेता रामबाबू सिंह गौतम ने दीप जलाकर किया।

इस दौरान संकुल समन्वयक धीरेंद्र गौतम एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने अतिथियों का स्वागत किया। वहीं मुख्य अतिथि रामबाबू गौतम ने संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं कल के वैज्ञानिक है इस मेले में जिस तरह बच्चों ने जो प्रतिभा दिखाई है कही न कही आगे चलकर ये बच्चे क्षेत्र और देश का नाम जरूर रोशन करंगे इस मेला में लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विज्ञान मेला में बच्चों ने मिसाइल, चन्द्रयान, भौतिक, रसायनिक परिवर्तन, आदि का प्रदर्शन किया वही बाकी बच्चों ने छत्तीसगढ़ व्यंजन बोर बासी,फरा जैसे व्यंजन भी तैयार कर के मेला में लाया गया था जिसका स्वाद अतिथियों ने लिया और सभी ने व्यंजनों की तारीफ भी की।

कार्यकम में एबीईओ सौरभ राठौर ,बीआरसी आरके मेहंती, प्राचार्य कुलदीप चौहान, स्वामी आत्मानंद प्राचार्य प्रीन्शी एक्का, प्रमोद भदौरिया संकुल समन्वयक क्रमांक 2 गोविंद सोरी , जनप्रतिनिधि सहित शिक्षक शिक्षिका,पालक एवं बच्चे उपस्थित रहे ।।।