CHHATTISGARHआगबीजापुर

चिंताकोंटा पोटा केबिन में लगी आग, सो रही 305 बच्चियों का किया रेस्क्यू, चार साल की बच्ची की हुई मौत।।

बीती रात लगभग 12.30 हुआ हादसा, पोटा केबिन जलकर हुआ ख़ाक।

संवाद एक्सप्रेस बीजापुर। बीजापुर जिले में बीती रात बड़ा हादसा हो गया है। आवापल्ली थाना क्षेत्र के चिंताकोटा कन्या पोटाकेबिन में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई। यहाँ सो रही बच्चियों का रेस्क्यू किया गया। घटना में चार साल की एक बच्ची ज़िंदा जल गई है।

बता दे कि यह घटना 12.30 करीब पोटा केबिन में आग लग गई। उस वक्त यहाँ अध्ययन रत छात्रायें सो रही थी। तभी पोटा केबिन में आग लग गई। आग पूरे परिसर को आग की लपटों से झुलस रहा था इसी बीच 305 बच्चियों को सुरक्षित निकाला गया। लेकिन वही एक बच्ची लिपाक्षी चार साल की थी वो इस घटना में जिंदा जल गई।

फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग बूझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक पूरा पोटा केबिन परिसर जल कर खाक हो चुका था। आग किस कारण लगी अब तक स्पष्ट नही हो पाया है।