CHHATTISGARHNaxalismPolish
दंतेवाड़ा में दो नक्सली गिरफ्तार।

नहाड़ी क्षेत्र से घेराबंदी कर किया गिरफ्तार।
संवाद एक्सप्रेस दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में पुलिस को 02 माओवादी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।नहाडी क्षेत्र से जवानो ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार।इनके विरुद्ध अरनपुर थाना में दर्ज थे अपराध डीआरजी एवं बस्तर फ़ाइटर्स दंतेवाड़ा के जवानों द्वारा किया गया गिरफ्तार। गौरतलब है कि जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् मुखबीर द्वारा अरनपुर क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की सूचना पर अरनपुर थाना से डीआरजी बस्तर फ़ाईटर्स की टीम ग्राम नहाड़ी की ओर रवाना हुए थे कि गश्त से वापसी के दौरान दो व्यक्ति सुरक्षाबलों को देखकर भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। गिरफ्तार नक्सली हेमला हूंगा एवं हेमला लक्का को किया गिरफ्तार। इन नक्सलियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।