दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा अभिव्यक्ति जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम के तहत महिलाओं को किया जागरूक।

किरंदुल मंगल भवन एवं गीदम साप्ताहिक बाजार में महिलाओ को अधिकार व कानून की जानकारी दी।
संवाद एक्सप्रेस दंतेवाड़ा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर व् पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ के निर्देशन पर अभिव्यक्ति जागरूकता सप्ताह के तृतीय दिवस पर किरंदुल क्षेत्र के मंगल भवन एवं थाना गीदम क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार में उपलब्ध महिलाओं एवं ग्रामीण जनों को घरेलु हिंसा, छेड़खानी, लैगिंक उत्पीडन, सायबर सुरक्षा, पाक्सो एक्ट, आत्मरक्षा, पीड़ित क्षतिपूर्ति जन योजना, मानव तस्करी, कैरियर गायडेंस, स्वास्थ्य स्वाच्छता, टोनही प्रताड़ना, नशा मुक्ति के संबंध में जानकारी दिया गया है।

महिला जागरूकता के इस कार्यक्रम में एनएमडीसी के सीजीएम मृणालिनी नायक एवं वहां के स्टाफ, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मनीषा लाल, महिला सेल प्रभारी आशा देवांगन, स्थानीय शिकायत समिति की जिला अध्यक्ष पार्वती परिहार, सखी वन स्टाप सेंटर परामर्श दाता पुष्पा भट, मानव अधिकार सहायता समूह जिला अध्यक्ष एवं थाना की महिला स्टाफ उपस्थित रही।