दंतेवाड़ा-बीजापुर के शरहद में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, एक नक्सली ढेर।

पुरंगेल तथा पीडिया के जंगल में हुई मुठभेड़, भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद.
संवाद एक्सप्रेस दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत जवानों को सफलता हाथ लगीं है। जवानो ने मुठभेड़ एक पुरूष माओवादी को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में कई नक्सली घायल होने की संभावना जताई जा रही है। बता दे कि दंतेवाड़ा एवं बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में थाना किरंदुल क्षेत्रान्तर्गत पुरंगेल तथा बीजापुर के पीडिया के जंगल में सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी (DRG) एवं बस्तर फाइटर्स (BFR) दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा , स्पेशल टास्क फोर्स (STF) तथा सी आर पी एफ (CRPF) के COBRA बटालियन की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी । इस दौरान जवानो की पुरंगेल तथा पीडिया के जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक नक्सली का शव बरामद किया गया है। साथ ही भारी मात्रा में गोला बारूद एवं नक्सल सामग्री जब्त की गई है। इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है।