कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की ली बैठक, ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा दुरुस्त करने दिए निर्देश।

संवाद एक्सप्रेस दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक की बैठक ली। बैठक में समस्त बच्चों को समय पर जन्म प्रमाण पत्र समय सीमा पर उपलब्ध कराने की निर्देश दिए गए। ग्रामीण स्तर पर मरीज को समय पर एंबुलेंस की उपलब्धता, सभी स्वास्थ् केंद्रों को समय में खुले दवाई की उपलब्धता तथा गंभीर मरीजों के उपचार हेतु ई संजीवनी के माध्यम से उचित उपचार एवं परामर्श अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। समस्त स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध हिमोग्लबिनो मीटर एवम उपकरण की गुणवत्ता जांचने के निर्देश समस्त प्रभारियों को दिए गए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दंतेवाड़ा कुमार विश्वरंजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजय बसाक जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एस मंडल जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ राजेश राय ईडीएम आशीष वर्मा उपस्थित थे।