CHHATTISGARHRaigarhRoadचक्का जाम

खरसिया-पत्थलगांव रोड निर्माण में लेट लतीफी, सर्व आदिवासी समाज ने किया चक्का जाम।

 

संवाद एक्सप्रेस…..

विकास शुक्ला रायगढ़। रायगढ़ जिले के खरसिया पत्थलगांव सड़क निर्माण हो रही देरी से नाराज सर्व आदिवासी समाज ने चक्का जाम कर दिया। सड़क की हालत बद से बदतर है। सड़क में गाड़ियां चलाने में लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क में उड़ने वाली धूल से रोड़ किनारे दुकान बंद करना पड़ रहा है। धूल से लोगों जीना दुबर हो गया है। बता दे कि विधानसभा चुनाव के पूर्व सड़क निर्माण में लगे अधिकारी सस्पेंड भी हुए थे। बावजूद इसके आज पर्यंत यह सड़क पूरी तरह से जर्जर है। इसके पूर्व भी फरवरी महीने सड़क की बदहाल स्थिति के चलते धरमजयगढ़ में भी चक्का जाम किया गया था।