CHHATTISGARHPolishबीजापुरमुठभेड़

बड़ी खबर- बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर।

नेशनल पार्क इलाके में चल रही है मुठभेड़।

संवाद एक्सप्रेस सतीश अल्लुर बीजापुर।      छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में पुलिस के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ चल रही है। जवानों को मुठभेड़ दो नक्सलियों को मार गिराने में सफलता मिली है। नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से दो नक्सलियों के शव के साथ हथियार भी बरामद किये गए है। जवानों ने नक्सलियों का कैम्प ध्वस्त किया है भारी मात्रा में विस्फोटक और नक्सल सामाग्री बरामद हुई है।