CHHATTISGARHPolishआत्मसमर्पणदंतेवाड़ा

कटेकल्याण एरिया कमेटी के 2 नक्सलियों ने किया आत्म समर्पण।

तुमकपाल से टेटम मार्ग अवरोध करने की घटनाओं में शामिल थे।

 संवाद एक्सप्रेस दन्तेवाड़ा।  छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत ‘‘पुनर्वास नीति‘‘ के प्रचार-प्रसार एवं दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे  लोन वर्राटू (घर वापस आईये अभियान) से प्रभावित होकर नक्सलियों की कटेकल्याण एरिया कमेटी के दो नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है। देवा मण्डावी एवं हिड़मा मण्डावी ने आत्मस मर्पण किया। ये नक्सली तुमकपाल टेटम सड़क को काटकर मार्ग अवरुद्ध करने की घटना में शामिल थे। पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा द्वारा आत्मसमर्पित माओवादी को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुनर्वास योजना के तहत् 25-25 हजार रूपये नगद प्रदान किया गया। साथ ही पुनर्वास योजना के तहत मिलने वाले अन्य सभी प्रकार के लाभ प्रदाय कराया जायेगा। लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 173 ईनामी माओवादी सहित कुल 681 माओवादी आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।