दंतेवाड़ा में 21 मार्च तक चलाया जाएगा सघन कुष्ठ रोग खोज अभियान।

घर-घर जाकर की जाएगी कुछ संभावित मरीजों की पहचान
संवाद एक्सप्रेस दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में राज स्तर से प्राप्त निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजय बसाक के निर्देश पर जिले में 15 मार्च से सघन कुष्ठ खोज अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मितानिन के द्वारा अपने घर के आसपास गृह भेट कर कुष्ठ के संभावित रोगियों की पहचान कर उसे अपने निकटतम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजेगी।
जहां धनात्मक मरीजों का उपचार किया जाएगा। यह अभियान जिले में 21 मार्च तक चल जाएगा इसके पश्चात समस्त मरीजों की सूची सूचीबद्ध कर उपचार प्रदान किया जाएगा। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ राजेश राय ने बताया कि जिले में कुल 1408 मितानिन के माध्यम से घर-घर भ्रमण कर कुष्ठ मरीजों की पहचान की जाएगी जिसके लिए 76 मितानिन प्रशिक्षकों की भी ड्यूटी भी लगाई गई है। इस दौरान कुछ ठीक से संभावित लक्षण वाले मरीज की सूची तैयार कर उन्हें उच्च संस्था में परीक्षण हेतु भेजा जाएगा।