CHHATTISGARHNaxalismPolishबीजापुरमुठभेड़
बड़ी खबर:- बीजापुर-महाराष्ट्र बॉर्डर में C60 जवानो से नक्सलियों की मुठभेड़, 4 हार्डकोर नक्सली कमांडर को किया ढेर।

मुठभेड़ स्थल से AK47, कार्बाइन, पिस्टल समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद।
संवाद एक्सप्रेस बीजापुर। लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस को बडी सफलता मिली है। जवानों ने नक्सलियों को लगा बड़ा झटका दिया है। जवानो ने मुठभेड़ में 36 लाख के इनामी चार नक्सली कमांडर को ढेर कर दिया है। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर C60 कमांडो के साथ आज सुबह हुए मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर हुए है। मुठभेड़ में DVC मेम्बर वर्गीश, DVC मंगतू ,प्लाटून सदस्य कुरसम राजू और प्लाटून सदस्य वेंकटेश की मौत। घटना स्थल से एक AK47, एक कार्बाइन,दो पिस्टल समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है।
नक्सलियों की फाइल फोटो…


