CHHATTISGARHNaxalismPolishदंतेवाड़ा

वाहन आगजनी में शामिल दो नक्सली गिरफ्तार।

परलागट्टा के जंगल से जवानो ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार।

संवाद एक्सप्रेस दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् पुलिस को आगजनी में शामिल दो नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। बता दे कि डीआरजी ,बस्तर फाइटर दंतेवाड़ा, थाना किरन्दुल एवं सीआरपीएफ 231वीं बटालियन कमारगुड़ा का संयुक्त बल नक्सल सर्चिंग हेतु परलागट्टा,बैनपल्ली एवं बैंगपाल की ओर रवाना हुआ था। इस दौरान ग्राम परलागट्टा के बीच जंगल/पहाड़ी में पुलिस पार्टी को देखकर कुछ संदिग्ध व्यक्ति भागने व छिपने लगे। जिसमें 02 संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस पार्टी के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम पोदिया उर्फ अजय पुनेम पंचायत मिलिशिया सदस्य एवं सोना लेकाम भूमकाल मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर के रूप में नक्सल संगठन में कार्य करना बताया गया। दोनों नक्सली किरन्दुल एवं बचेली के बीच रेल्वे दोहरीकरण कार्य में लगे पोकलेन वाहन को तोड़फोड़ कर आगजनी करने की घटना में शामिल थे जिन्हे थाना किरन्दुल के अप0 क्रं0 30/2023 धारा 147, 148, 149, 435 भादवि0 एवं 13(1) 38(1) 39(2) विविक्रिनिअधि0 पंजीबद्ध होने से विधिवत रूप से गिरफ्तार कर को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में डीआरजी, बस्तर फाइटर दंतेवाड़ा, सीआरपीएफ़ 231 वाहिनी की विशेष भूमिका रही।