बीजापुरलोकसभा चुनावहत्या

बासागुड़ा में फिर खेली गई खून की होली, तीन लोगों को उतारा मौत के घाट।

संवाद एक्सप्रेस बीजापुर।  दिनदहाड़े बासागुड़ा में नदी पार बस्ती में अज्ञात लोगों ने ग्रामीणों पर किया हमला। हमले में 2 की मौत एक गंभीर घायल। चन्द्रीया मोडियम और अशोक भंडारी की हुई मौके पर मौत। कुल्हाड़ी से किया गया हमला।

घायल कारम रमेश का इलाज बासागुड़ा स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। बासागुड़ा थानाक्षेत्र की घटना। ASP ने दी जानकारी के मुताबिक बासागुड़ा से पुसबका रास्ते पर 1.5 दूर शाम के लगभग 05:00 बजे 03 लोगो की हत्या। दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई और तीसरा व्यक्ति की मृत्यु अस्पताल में हो गई है । घटना की परिस्थिति , कारण और संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में जाँच की जा रही है।