BASTARCHHATTISGARHFIRPolishPoliticsकांग्रेसजगदलपुरलोकसभा चुनाव

कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा पर आचार संहिता के उल्लंघन पर एफआईआर दर्ज।

 संवाद एक्सप्रेस जगदलपुर। बस्तर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के सांसद प्रत्याशी कवासी लखमा पर कोतवाली थाना में मामला हुआ दर्ज। दंतेश्वरी मंदिर के सामने नोट बांटने के मामले में चुनाव आयोग से शिकायत के बाद मामला हुआ दर्ज। सोशल मीडिया में तस्वीर वायरल होने के बाद मंत्री केदार कश्यप ने भी चुनाव आयोग से की थी शिकायत। आचार संहिता का उल्लंघन करने के चलते कोतवाली थाना में प्रत्याशी कवासी लखमा के खिलाफ मामला हुआ दर्ज। जगदलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला। हालांकि इस मामले में कांग्रेस पार्टी ने होली के लिए सहयोग राशि देने का दिया था हवाला।