एक लाख के ईनामी सहित 3 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण।

दन्तेवाड़ा में लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर नक्सलपन्थ से किया तौबा।
संवाद एक्सप्रेस दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान तथा छ0ग0 शासन की ‘‘पुनर्वास नीति‘‘ के प्रचार-प्रसार एवं दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘लोन वर्राटू‘‘ (घर वापस आईये अभियान) से प्रभावित होकर एक ईमानी सहित तीन माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण। जिसमे पिट्टेपाल पंचायत डीएकेएमएस अध्यक्ष मुन्ना भोगाम (01 लाख ईनामी), फुलगट्टा पंचायत सीएनएम सदस्य रमेश भोगाम मलांगिर एरिया कमेटी अन्तर्गत रेवाली पंचायत जनताना सरकार सदस्य भीमा कुहड़ाम ने पुलिस एवं सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण कराने में आरएफटी सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा एवं 231वीं वाहिनी सीआरपीएफ का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा द्वारा आत्मसमर्पित माओवादी को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुनर्वास योजना के तहत् 25-25 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि एवं पुनर्वास योजना के तहत मिलने वाले सभी प्रकार का लाभ प्रदाय कराया जायेगा। लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 174 ईनामी माओवादी सहित कुल 685 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।