AccidentCHHATTISGARHCRPFElectionकोंडागाँवजगदलपुरलोकसभा चुनाव

चुनाव ड्यूटी में जा रहे सीआरपीएफ जवानों से भरी बस पलटी, 12 जवान हुए घायल।

सभी जवान सुरक्षित, मेकाज में चल रहा इलाज।

संवाद एक्सप्रेस जगदलपुर। लोकसभा चूनाव डयूटी में सीआरपीएफ जवानो को लेकर जा रही बस आज सुबह दुर्घटना ग्रस्त हो गई। बताया जा रहा हैं कि आज सुबह सीआरपीएफ 188 बटालियन कैंप पुसपाल से कोंडागांव के लिए निकली थी कैंप से 3 किलोमीटर की दूरी पर मोड पर अचानक एक बाइक आ जाने से एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार 12 जवान घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा में भर्ती कराया गया हैं और कुछ जवानो को आई गम्भीर चोटआई थी जिसे देखते हुए जवानों को बेहतर उपचार के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया और घायल सभी जवानो का इलाज भी शुरु कर दिया गया हैं। वही इस घटना में तीन जवान को थोड़ी ज्यादा चोट आयी है और शेष अन्य जवानों को हल्की चोट आयी है। सभी घायल जवान खतरे से बाहर बताया जा रहा हैं.  मामले की जानकारी देते हुए लौहण्डीगुड़ा एसडीओपी ईश्वर त्रिवेदी ने बताया कि यह घटना सुबह की है सभी जवान कोंडागांव चुनाव की ड्यूटी में जा रहे थे तभी रतेंगा मोड़ के पास एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी फिलहाल सभी जवानो का इलाज किया जा रहा हैं और सभी जवान सुरक्षित हैं।