BASTARCHHATTISGARHElectionNaxalismPolishलोकसभा चुनाव

नक्सलियों के मंसूबों पर कड़ी नजर, बस्तर में शान्तिपूर्ण मतदान कराने 80 हजार जवानो की तैनाती।

19 मतदाताओं के पीछे 1 जवान मुस्तैद, चप्पे चप्पे पर रहेगी नजर।

संवाद एक्सप्रेस धीरेन्द्र तिवारी बस्तर। समूचे देश में आम चुनाव होने जा रहे है। 19 अप्रैल से 1 जून तक 7 चरणों मे मतदान होगा।  4 जून को रिजल्ट आएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश की 11 सीटो पर तीन चरणों मे मतदान होंगे प्रथम चरण में प्रदेश की एक मात्र सीट बस्तर लोकसभा क्षेत्र में प्रथम चरण में मतदान होंगे। बस्तर नक्सल प्रभावित अतिसंवेदनशील क्षेत्र है। माओवाद समस्या से जूझते इस संसदीय क्षेत्र में पहले चरण में ही भारी सुरक्षा के बीच मतदान करवाया जाएगा।

 

 

चुनावो के दौरान माओवादियों ने बस्तर को किया लहूलुहान।

 गौरतलब है कि बस्तर में जब भी चुनाव होते है तब नक्सली अपने नापाक मंसूबो को अंजाम देते रहे है। बस्तर में चुनाव के दौरान नक्सली लोकतंत्र के पर्व के बहिष्कार का फरमान जारी करते है। इसकी नाफरमानी करने वालो को अपना निशाना बनाने से गुरेज नही करते। माओवादी चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधियों, सुरक्षा कर्मियों एवं मतदान दल या फिर निर्दोष ग्रामीणों को निशाना बनाते है। बस्तर में चुनाव के दौरान हिंसा आम बात है। बस्तर के चुनावी इतिहास में नक्सलियों द्बारा गाहे बगाहे मतदान के दौरान कई स्थानों पर खून बहाया है। इसी कड़ी में 2013 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में नक्सलियों ने हमला किया था जिसमें कांग्रेस के बड़े नेताओं की हत्या की थी इसमें 30 लोग मारे गए थे। वहीं 2019 को हुए लोकसभा चुनाव दंतेवाड़ा में भाजपा के विधायक भीमा मंडावी के काफिले को निशाना बनाया था। जिसमें बारूदी सुरंग का इस्तेमाल कर विधायक की हत्या की थी। 2023 में हुए विधानसभा चुनाव नक्सली कोई वारदात को अंजाम नही दे पाए है। इसलिए लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से दहशत फैलाने की फिराक में है। जिसको लेकर लेकर बस्तर में सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी की जा रही हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण केंद्रीय अर्ध सैनिक बलो को तैनात करने की तैयारी सुरक्षा महकमा शुरु कर दिया है। बस्तर लोकसभा संसदीय सीट में कुल 7 विधानसभा आते हैं और सभी विधानसभा नक्सल क्षेत्र हैं। ऐसे में बस्तर में तैनात सीआरपीएफ, बीएसएफ, एसटीएफ, डीआरजी जवानो के अलावा भी चुनाव आयोग अतिरिक्त बल भेजने जा रहा हैं।

 

शांति पूर्ण मतदान के लिए 80 हजार जवान होंगे तैनात।

बस्तर लोकसभा सीट पर शांतिपूर्ण मतदान कराने 80 हजार जवानो को सुरक्षा की कमान दी जाएगी। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 1466337 मतदाता है। ऐसे में 19 वोटरों के पीछे एक सुरक्षा कर्मी तैनात रहेगा। इसके अलावा बस्तर के अंदुरुनी इलाक़ो में जहां नवीन कैम्प खोले गए है वहां भी इस बार मतदान कराने की तैयारी प्रशासन कर रहा है। ईधर बस्तर संसदीय सीट में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए जल्द ही अतिरिक्त बल को सभी इलाक़ो में तैनात कर दिया जाएगा। वही लोकसभा चुनाव को लेकर बस्तर पुलिस भी अलर्ट मोड़ में है और बस्तर से लगे अन्तर्राज्यीय सीमाओं में सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी गई हैं। बस्तर आई जी ने बताया कि चुनाव की दृष्टिकोण को लेकर सभी सुरक्षा व्यवस्था माक़ूल की जा रही हैं और जो बाहर से सुरक्षा बल बस्तर आएंगे उनकी तैनाती करने की कवायद की जाएगी।