मुख्यमंत्री ने जगदलपुर में किया रोड़ शो, भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगा वोट।

बस्तर लोकसभा सीट पर मतदान अगले सप्ताह प्रचार हुआ तेज।
संवाद एक्सप्रेस जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के प्रथम चरण में होने वाले मतदान की तिथि जैसे ही नजदीक आ रही है तो वही प्रचार भी तेज हो गया है। बस्तर संसदीय सीट में अब राष्ट्रीय स्तर के नेता लगातार बस्तर में प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं। इसी तारतम्य मे शुक्रवार को बस्तर से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के पक्ष में प्रदेश के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय देर शाम जगदलपुर पहुँचे।

एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री का भाजपाइयों द्वारा स्वागत करने के बाद उनका रोड शो शुरू हुआ। उनके साथ प्रत्याशी महेश कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ,वन मंत्री केदार कश्यप मौजूद रहे। ईधर कुम्हारपारा से शुरु हुये रोड शो शहर के विभिन्न चौक चौराहों में लोगो का अभिवादन करते हुए प्रत्याशी महेश के लिए वोट की अपील की है। मुख्यमंत्री के रोड शो के आगे भाजयुमो द्वारा बाइक रैली कर मुख्यमंत्री का काफिला आगे बढ़ता रहा।

वही एयरपोर्ट में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ में काँग्रेस का खाता नही खुलेगा। प्रदेश की सभी 11 सीटो में कमल खिलने वाला है कहा कि काँग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास पूरी तरह खो चुके हैं और केंद्र में उनकी सरकार बनने वाली नही है। उन्होंने कहा कि ना मन का खेल होगा और ना ही राधा नाचेगी। इस दौरान चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बल के जवान तैनात रहे।