CHHATTISGARHCRPFNaxalismPolishआत्मसमर्पणदंतेवाड़ा

बड़ी खबर:- दंतेवाड़ा मे 26 माओवादियों ने डाले हथियार, एसपी के सामने किया आत्मसमर्पण।

 एक लाख का ईनामी नक्सली भी शामिल।

संवाद एक्सप्रेस दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में चलाए जा रहे आत्मसमर्पण अभियान के तहत लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान से प्रभावित होकर 01 ईनामी सहित 26 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण। आत्मसमर्पित माओवादी किस्टाराम, भैरमगढ़, मलांगीर एवं कटेकल्याण एरिया कमेटी में सक्रिय थे। आत्मसमर्पित माओवादी कोराजगुड़ा (कोरोस) पंचायत जनताना सरकार अध्यक्ष पद पर छ0ग0 शासन द्वारा 01 लाख रूपये ईनाम घोषित है। सभी माओवादी नक्सली बंद के दौरान रोड़ खोदना, पेड़ काटना एवं नक्सली बैनर पोस्टर लगाने की घटनाओं में थे शामिल। इन माओवादियों ने सीआरपीएफ डीआईजी विकास कठेरिया एवं एसपी गौरव रॉय के समक्ष किया आत्म समर्पण। आत्मसमर्पण कराने में आसूचना शाखा आर.एफ.टी. रेंज दन्तेवाड़ा, सीआरपीएफ 111वीं, 195वीं वाहिनी, 231वीं वाहिनी का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा द्वारा आत्मसमर्पित माओवादी को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुनर्वास योजना के तहत् 25-25 हजार रूपये प्रोत्सहन रााषि एवं पुनर्वास योजना के तहत मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ प्रदाय कराया जायेगा। लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 176 ईनामी माओवादी सहित कुल 717 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके है।