CHHATTISGARHEducationGovernmentग्रीष्मकालीन छुट्टी
प्रदेश में भीषण गर्मी के कारण स्कूलों में छुट्टी घोषित, देखिये आदेश।

प्रदेश के सभी स्कूलों में 22 अप्रेल से 15 जून तक रहेगी छुट्टी।
संवाद एक्सप्रेस रायपुर। वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी व लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव की आशंका को देखते हुये राज्य शासन ग्रीष्मकालीन छुट्टियों की घोषणा कर दी है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि 22 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त, अशासकीय शालाओं हेतु घोषित ग्रीष्कालीन अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुये, दिनांक 22.04.2024 से 15.06.2024 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश शिक्षकों हेतु लागू नहीं होगा तथा विभागीय समसंख्यक आदेश की शेष कण्डिकाएं यथावत रहेंगी।
