CAFCHHATTISGARHNaxal AttackPoliticsकांग्रेसदंतेवाड़ाहत्या

कांग्रेस नेता पूर्व जनपद सदस्य जोगा पोड़ियाम की नक्सलियों की हत्या।

पोटाली कैम्प से 500 मीटर दूर नक्सलियों ने दिया वारदात को अंजाम।

संवाद एक्सप्रेस दंतेवाड़ा।  छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में कांग्रेस नेता एवं पूर्व जनपद सदस्य जोगा पोड़ियाम की नक्सलियों ने की निर्मम हत्या कर दी है। अरनपुर थाना अंतर्गत पोटाली गांव में बीती रात 11 बजे दिया वारदात को अंजाम दिया है। पोटाली सीएएफ कैंप से 500 मीटर में दूर पर ही नक्सलियों ने घटना की है। घर पर सो रहे कांग्रेस नेता को माओवादियों ने धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। नक्सलियों के हमले के बाद मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने 20-30 नक्सली पहुँचे थे। बता दे कि वर्तमान में इनकी पत्नि जनपद सदस्य है। 10 वर्ष पूर्व इनके पुत्र की भी नक्सलियों ने हत्या की थी। नक्सली पिछले विधानसभा चुनाव के समय से ही इन्हें मारने की चेतावनी देते रहे है। विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव बहिष्कार के बाद भी पोटाली में वोट पड़े थे। जिसमें जोगा ने भी लोगो को मतदान के लिए प्रेरित किया था। गांव में लोकसभा चुनाव के दौरान भी मतदान हुआ है। जिससे नक्सली काफी नाराज थे कांग्रेसी नेता की हत्या की यह भी वहज हो सकती है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल।